किसान को न्याय नही मिलने पर होगा आंदोलन राजेश यादव
कोरबा (Ibn24news) / भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने 13.02.2021 निदान-36 खण्ड स्तरीय शिविर में पत्र लिखकर हरदी बाजार के पीड़ित किसान को बेचे गए धान का भुगतान करने के लिए पत्र लिखा था उसका क्या निदान हुआ उप पंजीयक सहकारी सेवाएं कोरबा से जानकारी की मांग की है इस मामले पर हितग्राही को 5 मार्च को बयान के लिए उपार्जन केंद्र में उपस्थित होने को कहा गया है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत हरदी बाजार के एक कृषक विमल बाई ने गत वर्ष हरदी बाजार उपार्जन केंद्र में 60 क्विंटल धान बेचा था जिसका राशि ₹108900.00था। किंतु इस वर्ष उक्त किसान का मात्र 1 हेक्टेयर जमीन का धान खरीदा गया जिसका मात्र 16 क्विंटल धान खरीदा गया। जिसका पर्ची टोकन क्रमांक TK55001101202100198 दिनांक 18.01.2021 को जारी किया गया। उसके बाद इन लोग धान उपार्जन केंद्र हरदी बाजार में बेच दिए धान खरीदी केंद्र में वहां के कर्मचारियों द्वारा धान को तोला गया तथा अपने उपार्जन केंद्र के बोरा में शिफ्ट किया गया।
इन लोग फसल के लिए खाद व अन्य सामग्री के लिए बैंक से कर्ज लिए हैं इस वर्ष मात्र 16 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में नापतोल के पश्चात उन्हें ऑपरेटर द्वारा पावती नहीं दिया गया। न हीं अब तक इनके राशि का भुगतान किया जा रहा है। धान की राशि भुगतान के लिए के लिए प्रबंधक द्वारा आनाकानी किया जा रहा है।सबसे बड़ा सवाल अब इनका धान का राशि क्यों नहीं भेजा रहा है। 9 एकड़ जमीन का पैदावार किए गए धान को अब इन लोग कहां बेचेंगे? मंडी प्रबंधक सत्यप्रकाश कुर्रे के व्यवहार से इन लोग मानसिक रूप से दुखी हैं।कृषक द्वारा बैक से ली गई कर्ज कहाँ से चुकाएंगे। यह मामला बहुत ही गंभीर है लेकिन प्रबंधक द्वारा इनकी राशि के लिए लगातार गुमराह किया जा रहा है।मेरे द्वारा वहां के प्रभारी श्री सत्यप्रकाश कुर्रे जी से लगातार संपर्क किया गया जिसमें उनके द्वारा उक्त घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहा गया।
ज्ञात हो कि इतनी बड़ी लापरवाही को संबंधित अधिकारी संज्ञान में न होना तथा धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों द्वारा जानकारी न देना बहुत बड़ा लापरवाही को इंगित करता है। यहां यह बताना होगा कि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य द्वारा श्री सत्यप्रकाश कुर्रे से बातचीत किया गया लेकिन सम्बंधित अधिकारी ने गोलमाल जवाब दिया जा रहा है।
उपरोक्त सन्दर्भ में भाजयुमो नेता बताया कि पीड़िता को 7 दिन के अंदर न्याय नही मिला तो हमें व्यापक रूप में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उक्त मामले की जानकारी पक्ष हेतु एस.डी.पांडे की जांच अधिकारी नियुक्त है मामले के संबंद में मोबाइल नम्बर+917000724549 पर संपर्क किया गया फोन की घंंटी बजती राही पर उनके द्वारा मोबाइल फोन को रिसिप्ट नही किया गया।
0 Comments