छत्तीसगढ़ में सत्ता बदली पर नहीं बदले तो वह है किसानों के हालात ...



किसानों को था इस दीपावली बोनस का इंतजार पर अब तक नहीं मिला तीसरा किस्त 




पिरदा के 269 किसानों को नहीं मिला बोनस का तीसरा किस्त, किसानों का दीपावली हुई फीकी,चेहरे पर छाया मायूसी



जांजगीर चांपा : जिले के मालखरौदा ब्लॉक में संचालित जिला  सहकारी  केंद्रीय बैंक  मर्यादित बिलासपुर के  शाखा मालखरौदा के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति  बड़े सीपत  के आश्रित धान खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति पिरदा के किसानों को 1 नवंबर 2020 को मिलने वाली राजीव गांधी किसान  न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त कि  बोनस राशि आज तक किसानों के खाते में नहीं पहुंचा है                                    हम आपको बता दें कि सेवा सहकारी समिति पिरदा में कूल 269 पंजीकृत किसान है जिन्होंने पिछले वर्ष सन 2019 एवं 20 में समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री सेवा सहकारी समिति पिरदा में की गई थी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया गया था जिसमें शासन द्वारा प्रति क्विंटल ₹2500 के भाव से खरीदी की गई थी  जिसका  685 रुपये अंतर की राशि को सरकार द्वारा चार किस्तों में बोनस राशि को देने का वादा किया गया था जिनमें किसानों के खाते में दो किस्त पहुंच चुका है परन्तु अभी तीसरा किश्त  1 नवंबर 2020 को सरकार द्वारा किसानों के खाते में डाला गया  जो अभी 10 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पहुँचा है  ग्राम पिरदा के किसानों के खाते में बोनस राशि नहीं पहुंचा है  किसान  तीसरी किस्त बोनस राशि के लिए किसान बैंकों की चक्कर काट रहे हैं परंतु किसानों के खाते में तीसरी किस्त बोनस राशि की फूटी कौड़ी भी जमा नहीं हुआ है जिस कारण किसान दर-दर भटक रहे हैं किसान बैंकों में जाकर बैलेंस चेक करवा रहे है

Post a Comment

0 Comments