छ्त्तीसगढ़ में भी अब JCC (J) ने कांग्रेस के खिलाफ भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी।

 



GPM:- कल ही उत्तर प्रदेश में बसपा ने भाजपा को सपा के खिलाफ वोट देने की अपील कर दी वहीं छ्त्तीसगढ़ में भी अब JCC (J) ने कांग्रेस के खिलाफ भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। इसका ऐलान बाकायदा JCC के नेता धर्मजीत सिंह ने कर दी। बसपा और JCC (J) पर अलग अलग समय पर भाजपा से मिले होने के आरोप लगते रहे जिसे दोनों दल नकारते भी जा रहे थे लेकिन अंततः दोनों दलों ने भाजपा का दामन थाम लिया। बसपा और JCC ने पिछले विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर चुनाव भी लड़ा था।

मरवाही के उप-चुनाव का चुनाव प्रचार थमने के 48 घंटे पहले एक बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ है। हालांकि इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने के आसार है लेकिन दूरगामी परिणामों पर जाएं तो कांग्रेस जो बात पहले से कहती आ रही थी कि JCC भाजपा के साथ सहयोग कर रही है वह सच साबित हो गया और आगे कांग्रेस इसका कितना लाभ उठा सकती है इसका आकलन राजनीतिक परिस्थितियां तय करेगी ।

पेंड्रा में शुक्रवार को JCC (J) के विधायक धरमजीत सिंह ने ऐलान किया कि इस उपचुनाव में कांग्रेस को हारने के लिए भाजपा और जोगी कांग्रेस एक साथ है। दूसरी ओर इस ऐलान को इस बात से भी मजबूती मिली कि नवागांव की जनसभा में गुंडरदेही के पूर्व विधायक आरके राय भाजपा के मंच पर पहुंच गए। अब चुनाव की स्थिति दिलचस्प हो गई है। इधर कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सीएम भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रीमंडल ने अपनी ताकत झोंक दी है वहीं JCC और BJP भी एक मंच पर आ गए हैं।

जिस प्रकार से कांग्रेस ने मरवाही में फिल्डिंग जमाई है और मरवाही का किला फतेह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस नए समीकरण क्या पास पलटने का कारगर हथियार बन पाएगा ? दरअसल शुक्रवार को पेन्ड्रा के होटल पिनाकी में JCC विधायक धर्मजीत सिंह ने लगभग एक घंटे तक मुलाकात कर बात की। मुलाकात के बाद धर्मजीत सिंह ने स्पष्ट कहा कि रमन सिंह के साथ राजनीतिक चर्चा हुई है।


धरमजीत सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्व. अजीत जोगी को अपमानित करने वालों के खिलाफ जोगी परिवार को न्याय दिलाना है। हमारे दल अलग हैं लेकिन इस मुद्दे पर दिल अलग नहीं है। कोई कुछ बोले उसकी परवाह नहीं करता।

इसके पहले दोपहर को नवागांव में भाजपा की एक जनसभा हुई जिसमें गुंडरदेही के पूर्व विधायक आरके राय को भी जगह मिली। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिह सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments