भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन होते ही असंतुष्ट सदस्य करने लगे विरोध वही विशेष आमंत्रित सदस्य टी.पी. सिंह ने दिया इस्तीफा।



सूरजपुर/--भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी पर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। पद पाने से वंचित रहे लोग मायूस हैं। वहीं सूची में पदाधिकारी बने लोग भी सम्मानजनक पद न मिलने पर विरोध जता रहे हैं एक पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा देकर इसका इजहार भी कर दिया है।



भाजपा नेतृत्व जिले में सर्व स्वीकार्य कार्यकारिणी नहीं बना सकी। कुछ दिन पूर्व ही भारतिय जनता पार्टी सूरजपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल  के द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया था  देर रात शुरू हुआ विरोध सुबह होते-होते इस्तीफा में बदल गया। पद पाने से वंचित ही नहीं पद पाने वाले भी विरोध जताने लगे हैं। अधिकांश ने नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठता एवं अनुभव की उपेक्षा का आरोप लगाया। विशेष आमंत्रित सदस्य जिला सूरजपुर टी. पी. सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा के दूसरे दिन ही अपने त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को सौंप दिए।

टी. पी. सिंह ने बताया कि मै कई वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहा हूँ वही मै पूर्व में मंडल अध्यक्ष भटगांव भारतीय जनता पार्टी के रूप में नेतृत्व कर चुका हूँ वही मेरे द्वारा आज भी पहले की तरह संक्रियता पूर्वक पूरे मंडल सहित जिला सूरजपुर में पार्टी का कार्य लागातार किया जा रहा है। ऐसे में मुझे विशेष आमंत्रित सदस्य जिला सूरजपुर नामित करना उचित नहीं है। इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल को भेज दिया हूँ। जिला कार्यकारिणी के गठन पर मै कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह जिलाध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व का विशेषाधिकार है, वही मै आगे पार्टी का सदस्य बनकर कार्य करता रहूंगा।

रिपोर्टर/ब्यूरो चीफ-- मोहन प्रताप सिंह, IBN24 न्यूज चैनल, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) 9098941446


Post a Comment

0 Comments