- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
कटघोरा. राष्ट्रीय महिला आयोग सलाहकार व महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय जी का जन्मदिन कटघोरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खैरभवना मे मनाया गया।
ज्ञात हो कि महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती पाण्डेय ने गांव-गांव में जाकर महिला सशक्तिकरण,महिलाओं के उत्थान के लिए काम किये जिससे कारण महिलाओं के बीच अपना एक अलग पहचान बनाई है। रुकमणी यादव ने बताया कि जब-जब हर्षिता पाण्डेय जी को हम लोगो ने बुलाया हमेशा हमारे बीच आई है कभी हमे यह महसूस नही हुआ कि वह मंत्री है या पूर्व सांसद स्व.महराज जी की बेटी इनका सरल सहज व्यवहार उनका कुशल व्यक्तित्व हम सबके लिए आदर्श है प्रेरणा हैं। जन्मदिन मनाते हुए महिलाओं के चेहरों में जो मुस्कान है यह हर्षिता जी के लिए अपनापन का भाव को प्रदर्शित कर रही है।इनकी कार्य शैली महिलाओं के हिर्दय में युगों-युगों तक ऐतिहासिक छाप छोड़ दिये हैं।श्रीमती यादव रुकमणी ने बताया कि जिले के कोने कोने में जाकर जाति धर्म से दूर अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास किये न कोई छल न कोई कपट न कोई स्वार्थ केवल एक ही ।ध्येय सर्वे भवन्तु सुखिनः।इसीलिए आज हम लोग ग्राम पंचायत खैरभवना में केक काटकर मनाए हैं।
इस अवसर पर रुकमणी यादव,कमलेश लहरे,सोन कुंवर, चंदा बाई,जानकी सारथी, सुशीला कँवर, बबिता कँवर,राजेश यादव प्रदेश मंत्री भाजयुमो आदि।
0 Comments